Front Page

जीएसटी सर्वे के खिलाफ पिंडर घाटी के व्यापारियों में उबाल : थराली बाजार बंद रहा

–थराली से हरेंद्र बिष्ट–

जीएसटी सर्वे के विरोध में थराली बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान व्यापारियों जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। इसके साथ ही व्यापार संघ लोल्टी-तुगेश्वर,तवलाड़ी,ग्वालदम के अलावा विकासखंड मुख्यालय देवाल में भी जीएसटी सर्वे के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध जता कर व्यापारियों का उत्पीड़न कियें जाने पर आंदोलन तेज किए जाने की सरकार को चेतावनी दी है।

प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का पिंडर घाटी में भी व्यापक असर दिखाई दिया। इसके तहत थराली नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रखा। जिसके चलते बहार से आने वाले लोगों को चाय,पानी एवं जरूरी वस्तुओं के लिए भी भटकते हुए देखा गया।

 

इस दौरान व्यापार संघ थराली के अध्यक्ष संदीप रावत, उपाध्यक्ष प्रेम देवराड़ी, महामंत्री भूधर नेगी, कोषाध्यक्ष राकेश देवराड़ी, मीडिय, गिरीश आदि के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर प्रर्दशन कर उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में जीएसटी सर्वेक्षण को बंद करने एवं टैक्सों में हेराफेरी करने वाली बड़ी फर्मों के खिलाफ छापेंमारी करने की मांग की है।इसके साथ ही लोल्टी-तुगेश्वर के व्यापार संघ अध्यक्ष धनराज सिंह रावत ने भी विरोध में ज्ञापन भेजा।

*देवाल* में भी व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी, सचिव चंद्र शेखर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष केडी मिश्रा, पुष्कर कोटेड़ी, महावीर भंडारी,हेम मिश्रा,खड़क सिंह बिष्ट,हरीश रावत,राजू मेहता आदि के नेतृत्व में बाजार में जुलूस निकाला कर जीएसटी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर जीएसटी का पुतला फूंका गया।इस दौरान वक्ताओं ने तत्काल जीएसटी सर्वे बंद करने एवं किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!