जयंती पर अटल जी को गौचर के भाजपाईयों ने श्रद्धांजलि दी
गौचर, 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर भाजपा गौचर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
रविवार को भाजपा गौचर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी 19 बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
साथ ही देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, महामंत्री दिनेश डिमरी,सुनील पुजारी जी, गजेंद्र नयाल,नवीन टाकुली,सुरेश कुमार,पवित्रा बिष्ट,कृष्णा रावत,जयंती तोमर,पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट,सभासद अंजनी नेगी,ममता आर्या, सुरेंद्र लाल,महेंद्र राणा,धन सिंह पुंडीर , शैलेन्द्र नेगी, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, दिनेश बिष्ट , राकेश कुमार जी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।