राजनीति

उत्तराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुलायम सिंह यादव  के निधन पर शोक प्रकट किया

देहरादून 10 अक्टूबर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव  के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का आकस्मिक निधन देश एवं उत्तर प्रदेश की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्व0 श्री मुलायम सिंह यादव  ने समाजवादी आन्दोलन से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में अपनी लम्बी सेवाएं दी हैं। उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे। स्व0 श्री मुलायम सिंह यादव जी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री के रूप में दिये गये सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है तथा उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी। श्री करन माहरा ने कहा कि भगवान स्व0 मुलायम सिंह यादव की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!