Front Page

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 47 साल के हुए : बधाई देने वालों में होड़ लगी रही

उत्तराखंड हिमालय के लिए उषा रावत  –

देहरादून, 16  सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी   जन्मोत्सव पर आज शुक्रवार को मुख्यमत्री आवास गुलजार रहा. सुबह से ही युवा मुख्यमत्री को जन्मदिन की बधाई देने वालों में होड़ लगी रही।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मंत्री गणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आये प्रदेश के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जन समस्यायें भी सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!