स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भीम सिंह बिष्ट की पत्नी श्यामा देवी का देहांत

Spread the love

गौचर, 29 अक्टूबर ( उ हि)। गौचर पालिका क्षेत्र के पनाई निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भीम सिंह बिष्ट की पत्नी श्यामा देवी का देहांत हो गया है शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
श्यामा देवी की उम्र 91वर्ष थी।वे पिछले एक माह से अधिक समय से अस्वस्थ चल रही थी। वृहस्पतिवार को दिन में ढाई बजे के आसपास उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। शनिवार को अलकनंदा के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।वे अपने पीछे तीन पुत्रों व दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी चिता को उनके पुत्र महावीर सिंह, संदीप सिंह व जयबीर सिंह के साथ ही परिजनों ने मुखाग्नि दी । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार आदि कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इससे पूर्व उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह देब, राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र कंडारी आदि ने उनके निवास स्थान पर जाकर उनके शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!