वन्य जीव संरक्षण जागरूकता प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जीते पुरस्कार

Spread the love

-उत्तराखण्ड हिमालय ब्यूरो –

गोपेश्वर, 13 अक्टूबर।अटल उत्कृष्ट राइंका 1008 गीता स्वामी गोपेश्वर के सभागार में गोपेश्वर रेंज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर द्वारा वन्यजीव सप्ताह का किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी थे।

इस कार्यक्रम में वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से सप्ताह भर में अनेक ऑन/ऑफलाईन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें जन जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभागी महिला मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से श्रीमती जया चौधरी अध्यापिका, श्रीमती कुसुमलता गढ़िया अध्यापिका, सुश्री शशि कण्डवाल अध्यापिका, प्रदीप मालासी, वन दिमाग के बलवीर सिंह नेगी, वन क्षेत्त्राधिकारी डब्बल सिंह खाती, वन दरोगा प्रकाश चंद्र तिवारी, पृथ्वी सिंह वन दरोगा, चंद्रमोहन राम व वन आरक्षी राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।


स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम -अंशिका बिष्ट कक्षा 8रा इ का टंगसा, द्वितीय – नीतू दानू कक्षा 8 राउमावि देवाल तथा तृतीय – आयुषी कक्षा 8 राउप्रावि गुलाबकोटी रहे।


इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में सोनिया ,कक्षा 5, रा आ प्रा वि फरकंडे, गैरसैंण प्रथम, अभय सिंह रावत, कक्षा 4, रा प्रा वि लंगासू रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान कु. रिचा चौधरी अटल उत्कृष्ट विद्यालय नागनाथ पोखरी, द्वितीय शालनी कक्षा -12 रा बा इ का पोखरी और तृतीय दिव्या सकलानी रा इ का टंगसा पोखरी।

इन सभी विजेताओं को कल सुबह राईका गोपेश्वर के सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा। वन विभाग के इस जागरूकता कार्यक्रम की स्थानीय स्तर पर सराहना हुई है।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद मुरारी लाल व भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, निशांत वर्मा मुख्य वन संरक्षक/ निदेशक, नन्दादेवी बायो स्फीयर रिजर्व गोपेश्वर, इन्द्र सिंह नेगी प्रभागीय वनाधिकारी, प्रभाग गोश्वर, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा रावत तथा अन्य जनप्रतिनिधि, महिला मंगल दल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!