Front Pageक्राइम

देवाल तिराहे पर महिला तस्कर से1.80 लाख मूल्य की चरस बरामद

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 22 जनवरी। थराली थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर को 810 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

थराली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता व चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों व मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम करने के तहत पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देश पर थाना पुलिस थराली एवं एसओजी के द्वारा लगातार चैकिंग की जा रही हैं। जिसके तहत बुधवार को देवाल तिराहे पर वाहनों की तलाशी के दौरान जिला बागेश्वर के तहसील कपकोट अंर्तगत जडविला शामा निवासी 64 वर्षीय महिला चंद्रा देवी पत्नी गुमान सिंह से 810 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। बरामद चरस की कीमत 1 लाख 80 हजार आंकी गई हैं।महिला को एनडीपीसी एक्ट के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

इस टीम का नेतृत्व स्वयंम थानाध्यक्ष पंकज कुमार के द्वारा किया जा रहा था। जबकि टीम में कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल शाहिन आरा, कांस्टेबल खुशहाल सिंह एवं एसओजी कांस्टेबल चंदन नगरकोटी सामिल थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर निकायों के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से निपटने एवं ड्रग फ्री देवभूमि की कल्पना को साकार करने के लिए चैकिंग अभियान जारी रहेंगे। महिला तस्कर से बड़ी मात्रा में चरस बरामद करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!