आपदा/दुर्घटना

चमोली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली का करेंट लगने से 16 की मौत, 11 घायल : मृतकों की सूची जारी: हादसे की मैजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश

गोपेश्वर, 19 जुलाई (गुसाईं)। चमोली नगर में अलकनंदा पर बने पुल के निकट नमामि गंगे परियोजना के तहत बन रहे सीवरेज  ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली का करेट  लगने से 16 लोगों  की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। घायलों में से 6 को एम्स ऋषिकेश भेजा गया जबकि  5 को जिला अस्पताल गोपेश्वर् भर्ती  कराया गया है।

गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख कर रहे हैँ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व उनके साथ थराली के बिधायक भूपाल राम टम्टा ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंच कर चमोली हादसे में घायलों का हाल जाना। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा इस दुखद हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए है। जो भी दोषी होगा उसको सख्त सजा मिलेगी।

* मृतकों की सूची *

1 – उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5- सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष

6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष

6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33

7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष

8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी 9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह
निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र- 33
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष ।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 17 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!