शुक्रवार को 82 युवा कलाकारों को 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
नई दिल्ली, 21 नवंबर। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कल 22 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे, नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में आयोजित एक विशेष समारोह में 2022 और 2023 के लिए 82 युवा कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष, डॉ. संध्या पुरेचा करेंगी। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त सचिव, श्रीमती उमा नंदुरी भी उपस्थित रहेंगी। सम्मानित होने वाले युवा कलाकारों में उत्तराखंड के लता तिवारी एवं संजय दत्त पांडे (संयुक्त पुरस्कार), भी शामिल हैं। उन्हें लोक संगीत एवं नृत्य में पुरस्कार दिया जायेगा.
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और आदिवासी कला और कठपुतली के क्षेत्र में उत्कृष्ट युवा कलाकारों को दिल्ली में और दिल्ली के बाहर भी आयोजित एक विशेष समारोह में प्रतिवर्ष दिया जाता है। युवा पुरस्कार में 25 हजार रुपये (पच्चीस हजार रुपये), एक पट्टिका और एक अंगवस्त्रम दिया जाता है।
पुरस्कार समारोह के बाद उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों के प्रदर्शन कला महोत्सव का आयोजन तीन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। ये स्थान हैं:
- मेघदूत थिएटर कॉम्प्लेक्स, रवींद्र भवन, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली
- अभिमंच थिएटर, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, भवालपुर हाउस, नई दिल्ली
- विवेकानंद ऑडिटोरियम, कथक केंद्र, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
यह महोत्सव 22 से 26 नवंबर 2024 तक चलेगा।
उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार
संगीत नाटक अकादमी ने 2006 में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां के नाम पर युवा प्रदर्शन कला कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार की स्थापना की थी। यह पुरस्कार 40 वर्ष तक की आयु के उत्कृष्ट युवा कलाकारों को संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और जनजातीय कलाओं तथा कठपुतली कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए हर साल दिया जाता है। इस विशेष समारोह का आयोजन दिल्ली और अन्य स्थानों पर किया जाता है।
युवा पुरस्कार में ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपए), एक स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम प्रदान किया जाता है।
इस पुरस्कार की स्थापना का उद्देश्य संगीत, नृत्य, नाटक, लोक और जनजातीय कला रूपों तथा देश की अन्य सहायक प्रदर्शन कला विधाओं के क्षेत्र में युवा कलाकारों को प्रोत्साहित और प्रेरित करना है।
2022 और 2023 के उस्ताद बिस्मिल्ला खां युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची इस प्रकार है:
(सूची को यहां जोड़ा जाएगा)।
वर्ष 2022 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ युवा पुरस्कार
कला का क्षेत्रः संगीत -10
- समित मल्लिक हिंदुस्तानी गायन
- समर्थ जानवे हिंदुस्तानी गायन
- संगीत मिश्रा हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (सारंगी)
- पार्थो रॉय चौधुरी हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (संतूर)
- गायत्री कर्नाटक गायन
- आइ. श्वेता प्रसाद कर्नाटक गायन
- बी. अनंता कृष्णन कर्नाटक वाद्य संगीत (वायलिन)
- सहाना एस. वी. कर्नाटक वाद्य संगीत (वीणा)
- मनोज राय रचनात्मक एवं प्रायोगिक संगीत
- नंदिनी राव गुजर संगीत की अन्य प्रमुख परंपराएँ (सुगम संगीत)
कला का क्षेत्रः नृत्य -10
- मंदाक्रांता रॉय भरतनाट्यम
- कदम पारिख कथक
- ऊर्मिका माइबम मणिपुरी
- टी. रेड्डी लक्ष्मी कूचिपूड़ी
- आरूपा गायत्री पाण्डा ओडिसी
- डिम्पी बैश्य सत्रिय
- अक्षरा एम. दास मोहिनीआट्टम
- प्रद्युम्न कुमार मोहंता छऊ
- मिंगमा दोर्जी लेप्चा रचनात्मक एवं प्रायोगिक नृत्य
- अपर्णा नांगियार नृत्य एवं नृत्य नाट्य की अन्य प्रमुख परंपराएँ (नांगियारकुथु)
कला का क्षेत्रः रंगमंच– 08
- बेलुरु रघुनंदन नाट्य लेखन
- ईफ़रा मुश्ताक़ काक नाट्य निर्देशन
- हरिशंकर रवि नाट्य निर्देशन
- हरविंदर सिंह नाट्य अभिनय
- कुमार रविकांत नाट्य अभिनय
- सिद्धि उपाध्ये नाट्य अभिनय
- मुकुंद नाथ माइम (मूक अभिनय)
- संगीत श्रीवास्तव संबद्ध नाट्य कलाएँ (प्रकाश विन्यास)
कला का क्षेत्रः अन्य पारंपरिक/लोक/जनजातीय नृत्य/संगीत/नाट्य और पुतुल कला – 11
- लता तिवारी एवं संजय दत्त पांडे (संयुक्त पुरस्कार), लोक संगीत एवं नृत्य, उत्तराखंड
- चाउ साराथम नामचूम लोक संगीत, अरुणाचल प्रदेश
- समप्रिया पूजा लोक संगीत एवं नृत्य, छत्तीसगढ़
- सूर्यवंशी प्रमिला कौतिकराव लोक नृत्य (लावणी), महाराष्ट्र
- कुमार उदय सिंह लोक नृत्य, बिहार
- नसरुल्ला ईपीआइ लोक नृत्य, लक्षद्वीप
- बिनीता देवी पुतुल कला, असम
- महेश आबा सतरकर लोक नृत्य, गोवा
- वसावा मुकेशभाई एम. लोक नृत्य, गुजरात
- गुलज़ार अहमद भट्ट लोक नृत्य, जम्मू-कश्मीर
- मोइरांथेम केन्द्रा सिंह नट संकीर्तन, मणिपुर
कला का क्षेत्रः प्रदर्शन कला में समग्र योगदान/विद्वत्ता– 1
- अनुत्तमा मुरला प्रदर्शन कला में समग्र योगदान
वर्ष 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ युवा पुरस्कार
कला का क्षेत्रः संगीत -10
- अनुजा झोकरकर हिंदुस्तानी गायन
- मोनिका सोनी हिंदुस्तानी गायन
- ऋषि शंकर उपाध्याय हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (पखावज)
- सारंग राजन कुलकर्णी हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (सरोद)
- एस. आर. विनय शर्व कर्नाटक गायन
- रामकृष्ण मूर्ति कर्नाटक गायन
- अक्षय अनंतपद्मनाभन कर्नाटक वाद्य संगीत (मृदंगम)
- सैखोम पिंकी देवी रचनात्मक एवं प्रायोगिक संगीत
- सत्यवती मुडावत रचनात्मक एवं प्रायोगिक संगीत
- नागेश शंकरराव अडगांवकर संगीत की अन्य प्रमुख परंपराएँ (अभंग)
कला का क्षेत्रः नृत्य -10
- अपूर्वा जयरमण भरतनाट्यम
- मेघरंजनी मेडी कथक
- कलामंडलम विपीन शंकर कथकलि
- पुखराम्बम रीपा देवी मणिपुरी
- मुरमल्ला सुरेंद्र नाथ कूचिपूड़ी
- देबाशीष पटनायक ओडिसी
- मुकुंद सैकिया सत्रिय
- विद्या प्रदीप मोहिनीआट्टम
- सुनीता महतो छऊ
- वेंकटेश्वरन कुप्पुस्वामी नृत्य संगीत
कला का क्षेत्रः रंगमंच– 08
- प्रियदर्शिनी मिश्रा नाट्य लेखन
- बेन्दांग वॉलिंग नाट्य निर्देशन
- शुभोजीत बनर्जी नाट्य निर्देशन
- ऋतुजा राजन बागवे नाट्य अभिनय
- विपन कुमार नाट्य अभिनय
- श्रुति सिंह नाट्य अभिनय
- मल्लिकार्जुन राव बचाला सम्बद्ध नाट्य कलाएँ (रूप विन्यास)
- पुनीत डिमरी और अमित खंडूरी
(संयुक्त पुरस्कार) रंगमंच की अन्य प्रमुख परंपराएँ (रामलीला)
कला का क्षेत्रः अन्य पारंपरिक/लोक/जनजातीय नृत्य/संगीत/नाट्य और पुतुल कला – 11
- अंगदी भास्कर लोक संगीत (दप्पलु), तेलंगाना
- आलोक बिशोई लोक नृत्य एवं संगीत, ओडिशा
- एम प्रकाश लोक नृत्य, पुडुचेरी
- पद्मा डोलकर लोक संगीत और नृत्य, लद्दाख
- सुखराम पाहन लोक संगीत, झारखंड
- यूसुफ खान मेवाती जोगी लोक संगीत, राजस्थान
- कलामंडलम रवि शंकर टी. एस. लोक वाद्य (चेंडा), केरल
- दीक्षित कुशल मनवंतराय लोक नृत्य, गुजरात
- प्रियंका शक्ति ठाकुर पारंपरिक रंगमंच, महाराष्ट्र
- अनुरीत पाल कौर लोक संगीत, पंजाब
- चारु शर्मा लोक संगीत, हिमाचल प्रदेश
कला का क्षेत्रः प्रदर्शन कला में समग्र योगदान/विद्वत्ता – 1
1. लक्ष्मीनारायण जेना, प्रदर्शन कला में समग्र योगदान