एजेंसी संचालकों का दावा ; गैस की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें और एजेंसी में भीड़ न लगाएं
पोखरी, 18 अप्रैल (राणा)। क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर फैली अफवाहों के बीच गैस एजेंसी प्रबंधन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का दावा करते हुए उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील की है।
रसोई गैस प्रबंधक सुरेन्द्र प्रसाद पुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निरंतर जारी है और गोदाम में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर पहुंच रहे हैं, इसलिए किसी प्रकार की किल्लत नहीं है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोटेशन प्रणाली के तहत गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ियां विभिन्न शाखा मार्गों पर भेजी जा रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को दूर-दराज से एजेंसी तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे अपने नजदीकी स्थान से ही गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।
इसके बावजूद कुछ लोग अफवाहों के चलते एजेंसी परिसर में अनावश्यक भीड़ जुटा रहे हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। प्रबंधक सुरेन्द्र प्रसाद पुरोहित ने कहा कि गैस वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं को केवल एक बार मिस कॉल कर डिलीवरी अधिकृत कोड (डीएसी) और ओटीपी संख्या प्राप्त करनी चाहिए तथा उसे सुरक्षित नोट कर लेना चाहिए। इसी आधार पर उन्हें निर्धारित शाखा मार्ग पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बार-बार मिस कॉल करने या एजेंसी पहुंचने से न केवल व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि अन्य उपभोक्ताओं को भी असुविधा होती है। उन्होंने विशेष रूप से आगाह किया कि सामाजिक माध्यमों या अन्य स्रोतों से फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार का अनावश्यक भय न फैलाएं।
गैस एजेंसी द्वारा पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से वितरण कार्य किया जा रहा है। प्रबंधक सुरेन्द्र प्रसाद पुरोहित ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और एजेंसी की व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखें, धैर्य रखें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाया जा स
