Front Pageमौसम

उत्तराखंड में आज फिर आसमानी आफत का खतरा : 5 जिलों में रेड, 5 में ऑरेंज चेतावनी

 

देहरादून | 26 सितंबर 2026, शनिवार: उत्तराखंड में शनिवार को बारिश का दौर तेज होने की चेतावनी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आज के बुलेटिन में पूरे उत्तराखंड के लिए अत्यंत भारी वर्षा (Extremely Heavy Rain) के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। 27 सितंबर को भी अत्यंत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है, जबकि 28 सितंबर को भारी बारिश की संभावना ।

🔴 आज इन 5 जिलों में रेड अलर्ट

26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।

🟠 इन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट है। यहां भी भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बारिश के दौर की आशंका ।

🟡 तीन जिलों में येलो अलर्ट

हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिला 26 सितंबर का अलर्ट
बागेश्वर 🔴 रेड
पिथौरागढ़ 🔴 रेड
चंपावत 🔴 रेड
नैनीताल 🔴 रेड
ऊधमसिंह नगर 🔴 रेड
देहरादून 🟠 ऑरेंज
पौड़ी गढ़वाल 🟠 ऑरेंज
रुद्रप्रयाग 🟠 ऑरेंज
चमोली 🟠 ऑरेंज
अल्मोड़ा 🟠 ऑरेंज
हरिद्वार 🟡 येलो
उत्तरकाशी 🟡 येलो
टिहरी गढ़वाल 🟡 येलो

⚠️ भूस्खलन और जलभराव का खतरा

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़कें बंद होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बताया गया है। मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश से जलभराव हो सकता है। प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, आपदा नियंत्रण केंद्रों को सक्रिय रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

रविवार को भी बदलेगा बारिश का फोकस

IMD के अनुसार 27 सितंबर को बारिश का असर गढ़वाल के कुछ हिस्सों में ज्यादा दिखाई दे सकता है। उस दिन देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में रेड अलर्ट, जबकि उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट बताया गया है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा है। अधिकारियों को नदियों, गदेरों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने तथा राहत-बचाव की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों के लिए: आज विशेष रूप से रेड-अलर्ट वाले जिलों के पर्वतीय मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचना और निकलने से पहले स्थानीय प्रशासन/मौसम विभाग की ताजा सूचना देखना महत्वपूर्ण है। मौसम तेजी से बदल सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!