Front Page

करीब 10 घंटों तक अवरूद्ध ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने से जनता ने ली राहत की सांस

थराली से हरेंद्र बिष्ट –

आज प्रात:काल करीब 4 बजें अचानक ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैनोली बैंड के पास हुए भारी भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग करीब 10 घंटों तक अवरूद्ध रहा। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सका।मार्ग खुलने के बाद घंटों गढ़वाल से कुमाऊं आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन एवं यात्रियों ने राहत की सांस ली।


दरअसल आज सुबह अचानक बिना बारिश के ही थराली से ग्वालदम की ओर थराली से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित बेनोली बैंड पर अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे कुमाऊं से गढ़वाल आने-जाने वाले दर्जनों वाहन मार्ग पर फंस कर रह गए थे। बीआरओ के द्वारा दो मशीन के सहयोग से राजमार्ग को दोपहर 2 बजें के करीब यातायात के लिए खोल दिया है। व्यापार संघ लोल्टी तुगेश्वर के अध्यक्ष धनराज रावत ने बताया कि अभी भी लगातार पहाड़ी से मलुवा खिसक रहा हैं। हालांकि अब बीआरओ के द्वारा दो जेसीबी मशीनों को इस स्थान पर खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!