Front Page

उत्तराखंड महोत्सव,दिल्ली में रिखणीखाल के बालम सिंह गुंसाई और डाॅ0 अम्बिका प्रसाद ध्यानी सम्मानित हुए

–रिखणीखाल से प्रभूपाल रावत –

देवभूमि उत्तराखंड मंच विकास नगर दिल्ली द्वारा आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा,लोक भाषा,समाज सेवा,संस्कृति संरक्षण में विशेष योगदान देने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

जिसमें रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम नावेतल्ली निवासी बालम सिंह गुंसाई व ग्राम तैडिया के शिक्षक डा0 अम्बिका प्रसाद ध्यानी को आयोजक मंडल द्वारा उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जो कि 25 दिसम्बर,2022 को सम्पन्न हुआ।बालम सिंह गुंसाई देवभूमि उत्तराखंड मंच विकासनगर दिल्ली के उप संरक्षक भी हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता 69 वर्षीय बालम सिंह गुंसाई उम्र के इस पड़ाव में भी रिखणीखाल व अपने गाँव की समस्याओं सड़क,पेयजल,संचार नेटवर्किंग आदि पर भी विशेष रुचि लेते रहे हैं।डा0 अम्बिका प्रसाद ध्यानी पेशे से शिक्षक हैं,शिक्षा के क्षेत्र में उनका अद्वितीय योगदान हैं।साथ ही अपनी पत्नी विनीता ध्यानी जो क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं,उनके कार्यों में भी बखूबी सहयोग करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!