भाजपा मंडल थराली के कार्यकर्ताओ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया
—रिपोर्ट -हरेंद्र बिष्ट- थराली–
थराली रामलीला मैदान में भाजपा मंडल थराली के कार्यकर्ताओ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें थराली विधानसभा से बीजेपी विधायक भूपाल राम टम्टा ने शिरकत करते हुए विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि होली के पर्व को रंगों और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की उन्होंने इस मौके पर विकास के लिए एक जुट होने की अपील की।
कार्यक्रम में लोकगायक प्रदीप बुटोला, सुनील कोठियाल ने एक से बढ़कर एक होली के गीत गाए जिन गीतों पर विधायक सहित अन्य लोग जमकर थिरके।इस साथ ही विधायक के नेतृत्व में जमकर चांचरी लगाकर लोक संस्कृति को बचाने का संदेश दिया।
इस मौके पर भाजपा मंडल थराली के अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, देवाल के उमेश मिश्रा, थराली प्रमुख कविता नेगी, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र बिष्ट,नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, जिपंस देवी जोशी,भाजपा जिला महामंत्री राकेश जोशी, मंडल महामंत्री अनिल देवराड़ी, महिपाल भंडारी, महिला मोर्चा की दमयंती जोशी, सुनीता बिष्ट,युवा मोर्चा के देवेंद्र नेगी, केडी जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, कुंदन परिहार,भाष्कर पांडे, प्रदीप जोशी, दिवाकर नेगी, नरेंद्र भारती सहित तमाम तलवाड़ी छात्र संघ के नेताओं ने जमकर होली खेली इस मौके पर पूर्व जेष्ठ प्रमुख एवं एडवोकेट जय सिंह बिष्ट एवं तलवाड़ी खालसा के प्रधान कुननी रावत ने कांग्रेस छोड कर भाजपा की सदस्यता ली।
——-
देवाल में भी देवाल के ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ख़ड विकास अधिकारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में होली मिलन का आयोजन किया जिसमें ब्लाक के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सिरकत की।