Front Page

पिंडर घाटी के तलवाड़ी की अरुणा कुनियाल का हुआ कृषि वैज्ञानिक के रूप में चयन

–थराली से हरेंद्र बिष्ट —

पिंडर घाटी के तलवाड़ी (सरकोट) निवासी अरुणा कुनियाल का कृषि वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ हैं।अरूणा के महत्त्वपूर्ण पद के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में होने खुशी की लहर छाई हुई हैं। जबकि उसके परिजनों में भी चयन को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।

राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत बीडी कुनियाल की पुत्री अरुणा कुनियाल का चयन कृषि अनुसंधान केंद्र में बतौर वैज्ञानिक के पद के लिए हुआ हैं। अरूणा के महत्त्वपूर्ण पद पर चयन होने पर व्यापार संघ तलवाड़ी के अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, प्रधान दीपा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाफ सिंह रावत, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह फर्शवाण, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्स्वाण, भगवत सिंह फर्स्वाण, खिलाफ सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि हरीश चंद्र जोशी,दर्शन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह फर्सावाण,प्रदुमन सिंह शाह, केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट, प्रमुख कविता नेगी, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी आदि ने अरुणा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।अरूणा ने बताया कि इंटर तक की पढ़ाई उन्होंने केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम तथा ग्रेजुएशन पंतनगर विश्वविद्यालय से की यहा पर उन्हें गोल्ड मेडलिस्ट से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने पीजी एवं पीएचडी की शिक्षा आईवीआरआई बरेली से की, अरुणा इस सफलता के पीछे अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं सहयोगियों ने देते हुए कहा कि उनका प्रयास अपने इस क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!