ब्लॉग

रात को धामी पहुंचे ठिठुरते  बेसहारा  लोगों के पास, उनके हाल चाल भी पूछे और कम्बलें भी दीं 

मुख्यमंत्री  धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे  प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और जरूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।

देहरादून, 25 दिसंबर ( उ हि )।  शनिवार देर सांय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान  मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरों की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!