राजनीति

भाजपा देवाल मंडल की बैठक में बूथों को सशक्त करने पर हुआ विचार विमर्श

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट –
थराली, 29 जुलाई।  भारतीय जनता पार्टी की मंडल ईकाई देवाल एक बैठक में पूरे मंडल में बूथों को सशक्त  करने के लिए ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने पर बल दिया गया।

देवाल सभागार में मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल के सभी बूथों को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं पार्टी के जिला महामंत्री राकेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विकास एवं रोजगार परक चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी एवं आम कार्यकर्ता को इसका लाभ दिलाने के लिए मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संचालित योजनाओं की विधिवत जानकारी बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को देना चाहिए ताकि वें पार्टी के बूथ स्तर तक जानकारी पहुंच सकें और पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत हो सकें।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं को अधिकाधिक पार्टी से जोड़ने की अपील की। इस मौके पर पार्टी मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने कहा कि जो भी जानकारी जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी की द्वारा मिलती हैं उसे समय पर बूथ स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता हैं ताकि पार्टी के संचालित कार्यक्रमों की आम कार्यकर्ता को जानकारी रहें।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र बिष्ट मंडल महामंत्री युवराज सिंह बसेड़ा, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, हरीश पांडे,नंदी कुनियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष जानकी बिष्ट, युवामोर्चा के अध्यक्ष सुबोध फर्स्वाण, अनुसूचित मोर्चा के राजेन्द्र प्रसाद, प्रकाश मिश्रा, शंभू प्रसाद कुनियाल,नीमा कोटेड़ी,दीपा देवी, सुनीता तिवारी,गब्बर सिंह, गंगा सिंह, उमेश बिष्ट,हीरा सिंह, उमराव राम आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!