राजनीति

सेवा पखवाड़े में भाजपा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया

देहरादून, 19 सितम्बर (उ हि)।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी   जन्मदिन (17 सितम्बर) को देश में 2 अक्टूबर गांधी जयंती, लाल बहादूर शास्त्री तक पुरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार कोभारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन IRDT ऑडिटॉरियम्, सर्वे चौक में हुआ।

कार्यक्रम् का शुभारम्भ करते हुये कैबिनेट मंत्री  धन सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार गत आठ वर्षों से नित्य नए जनकल्याणकारी योजनाऔ के माध्यम् से आम आदमी का भला कर रही है। फिर चाहे देश भर में शौचालय निर्माण करने की बात हो या फिर 2025 से 2030 तकदेश में नई शिक्षा नीति लाग करने की बात हो। उन्हौंने कहा कि आज विपक्ष हताश है, निराश है और सत्ता ना मिलने से परेशान हैं। उन्हौंने राहुल गांधी के द्वारा करी जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि कॉंग्रेस के युवराज जो पहले टूटी-फुटी, बची कुची कांग्रेस को जोडे़ फिर कहीं जाकर देश जोड़ने की बात करें।

कार्यक्रम् की अध्यक्षता  अशोक सक्सेना  पूर्व प्राचार्य डी०ए०वी० द्वारा कीगई साथ ही उनके द्वारा उपस्थति प्रबुद्जनों का धन्यवाद भी किया गया।

प्रबुद्धजनों में देहरादून शहर के नामचीन हंस्तियां जिनमें डॉक्टर्स, इन्जीनियर्स, एडवोकेटस, सीए, उद्योगपति, रिटायर्ड सैन्याधिकारी, पिटायर्ड प्रिन्सीपल्स, सम्मानित संत समाज आदि समाजोपयोगी महानुभावौं की उपस्थिति रही।

मंचासीन महानु़भावों में भाजपा संगठन महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार , महानगर अध्यक्ष श् सीताराम भट्ट , पूज्य संत  ललिलानंद महाराज , स्थानीय विधायक  श्री खजानदास , रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ जल् कैबिनेट दर्जा मंत्री  विश्वास डाबर , बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्षा डॉ० गीता खन्ना , वरिष्ठ भाजपा नेताऔं में प्रदेश उपा़ध्यक्ष भाजपा  अनिल गोयल ,  प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल ,  प्रदेश प्रवक्ता श्री विनय गोयल  ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उत्तराखण्ड भाजयुमो के उपाध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी रहै,सह संयोजक  अरवि ्द जैन  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!