राजनीति

भाजपा की देशभक्ति अब इंडिया के साथ नहीं रही : जोतसिंह बिष्ट 

देहरादून, 30  जुलाई । आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड इकाई ने इंडिया शब्द पर भारतीय जनता पार्टी के रुख परिवर्तन पर ताना कसते हुए इसे पार्टी का  गिरगिटी चरित्र बताया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत  सिंह  बिष्ट  का कहना है कि प्रधान मंत्री मोदी की इंडिया नाम की योजनाओं  का गुणगान करने वाले देशभक्त अचानक से इंडिया नाम से नफरत करने लगे हैं। उनके एक सांसद में संविधान से इंडिया शब्द हटाने के लिए संसद में वक्तव्य दे रहे हैं और पूरी भाजपा मौन है। इस वक्तव्य के इनाम के रूप में  नरेश बंसल भाजपा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाकर इनाम दिया जाता है।
बिष्ट का कहना है कि लगता है कि इनकी देशभक्ति अब इंडिया के साथ नहीं बल्कि इंडिया के खिलाफ हो गई है। भाजपा का नेतृत्व यह तय नहीं कर पा रहा है कि उनको इंडिया के साथ रहना है या इंडिया के खिलाफ जाना है। भाजपा के नेता इंडिया को गुलामी का प्रतीक बता रहे हैं।
देशभक्ति और देशद्रोही का सर्टिफिकेट बांटने वाले इंडिया के गठन से मानसिक रूप से अचेत अवस्था में है। इंडिया गठबंधन की पहली जीत। जीतेगा इंडिया जीतेगा भारत। जिस  किसी को भी इंडिया नाम से दिक्कत है उस  देशद्रोही को पाकिस्तान में जाकर बस जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!