राजनीति

ग्वालदम में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न: एकजुटता से पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

–थराली से हरेंद्र बिष्ट–

कुमायूं एवं गढ़वाल की मध्यस्थली ग्वालदम में भारतीय जनता पार्टी का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया हैं।इस मौके पर पार्टीजनों ने एक जुटता के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


ग्वालदम में आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर के समापन के पहले सत्र में बतौर मुख्य अथिति भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने पार्टी की रीती नीति पर चलते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। जबकि शिविर के समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओ को एक जुट होकर पार्टी को मजबूत बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव आम कार्यकर्ता के बलबूते ही मिल पाया हैं। जिससे और आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिल जुलकर कर प्रयास करना होगा।


इस अवसर पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का शांतिपूर्ण तरीके से तीन दिनों तक प्रशिक्षण लेने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दौरान उन्हें पार्टी को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के द्वारा जों भी टिप्स दिए गए हैं उन्हें अपने जीवन में उतारने की अपील की। सफल आयोजन के लिए उन्होंने थराली भाजपा मंडल इकाई का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर थराली मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी ने सभी पार्टीजनों का शिविर में भाग लेने पर आभार व्यक्त करते हुए तीनों के अंदर हुई किसी भी परेशानी के लिए मंडल इकाई की ओर से माफी मांगी।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, पूर्व दर्जा धारी रिपुदमन सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन दानू, थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, दुग्ध संघ सिमली के पूर्व अध्यक्ष धन सिंह नेगी, अरुण मैठाणी, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष देवा नेगी, जिला उपाध्यक्ष प्रथुमन सिंह शाह, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत,सोबन सिंह खत्री, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नन्दी कुनियाल,पूर्व प्रधान मीनू टम्टा, कुंदन परिहार, थराली के जेष्ट प्रमुख महाबीर शाह, नरेंद्र भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, सांसद प्रतिनिधि हरीश चंद्र जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!