अंकिता की हत्या पर क्षोभ प्रकट करने के लिए देवाल के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
–थराली से हरेंद्र बिष्ट–
विकासखंड मुख्यालय देवाल बहुचर्चित अंकिता की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उसके हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
देर सांय अंकित के निर्मम हत्या पर देवाल की महिलाओं, बुद्धजीवियों, व्यापारियों,छात्र, छात्राओं एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने एक कैंडिल मार्च निकाला जों पूरे बाजार क्षेत्र में घूमा इस दौरान लोग अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। अंकिता के कातिलों को फांसी दो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थें।
इसके बाद सभी लोग बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए जहां पर दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर देवाल की पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की।
इस अवसर पर पुष्पा नेगी, पुष्पा मिश्रा, तुलसी देवी, कुसुम नेगी, गीता मेहरा, गीता बिष्ट, कमल गड़िया, महावीर बिष्ट, सुरेंद्र रावत, बख्तावर सिंह, सचिन बिष्ट, महिपाल दानू , हीरा सिंह रुपकु़डी ,राकेश बिष्ट ,राकेश मिश्रा ,धन सिंह भंडारी, गोविंद बिष्ट बख्तावर सिंह, गजेंद्र रावत,कंचन बिष्ट रणजीत बिष्ट, आनंद गड़िया, आशु बिष्ट खिलाफ सिंह बिष्ट चंद्र मोहन मिश्रा आदि मौजूद थे।