वर्ष 2021 के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की प्रमुख पहलें
साबरमती आश्रम से आजादी का अमृत महोत्सव शुरू हुआ: प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक मेगा उत्सव, आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। अमृत महोत्सव 12 मार्च को साबरमती आश्रम, अहमदाबाद, गुजरात से शुरू किया गया। उन्होंने इस अवसर पर दांडी ‘पदयात्रा’ को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधान मंत्री ने India@75 की वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने विलुप्त होने के कगार पर कारीगरों/शिल्पकारों के कौशल और कला को संरक्षित करने के लिए साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट के साथ साझेदारी में संस्कृति मंत्रालय के ‘आत्मानिर्भर इनक्यूबेटर‘ कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा एक अनूठा चरखा अभियान भी शुरू किया गया। उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडु ने
Read More