एक्सपायरी डेट के टीके लगाने का खंडन,कोविशील्ड की शेल्फ लाइफ को 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दिया गया

Spread the love

नयी दिल्ली, 5  जनवरी (उ हि). केंद्र सरकार ने covid  टीकाकरण अभियान में  एक्सपायरी डेट के टीके लगाने के समाचार का खंडन किया है।  पत्र सूचना कार्यालय द्वारा जारी एक विग्यप्ति के अनुसारकुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि भारत में राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत समय सीमा समाप्त हुए टीके लगाए जा रहे हैं। यह दावा असत्य और भ्रामक है और अधूरी जानकारी पर आधारित है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने 25 अक्टूबर, 2021 को मेसर्स भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के पत्र संख्या: बीबीआईएल/आरए/21/567 के जवाब में कोवैक्सिन (होल विरियन, इनएक्टिवेटेड कोरोनावायरस वैक्सीन) की शेल्फ लाइफ को 9 महीने से 12 महीने तक के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसी तरह, राष्ट्रीय नियामक द्वारा 22 फरवरी, 2021 को कोविशील्ड की शेल्फ लाइफ को 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने कर दिया गया है।

वैक्सीन निर्माताओं द्वारा प्रस्तुत स्थिरता अध्ययन डेटा के व्यापक विश्लेषण और परीक्षण के आधार पर राष्ट्रीय नियामक द्वारा टीकों की शेल्फ लाइफ का विस्तार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *