राष्ट्रीय

रक्षामंत्री राजनाथ ने किया 75 सीमावर्ती पुलों का लोकार्पण, इनमें से 3 उत्तराखंड को भी मिले

-थराली से हरेंद्र बिष्ट –

राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली-ग्वालदम पर बीआरओ के द्वारा निर्मित तीन सेतुओं का लोकार्पण किया गया। इन सेतुओ का वर्चुअल लोकार्पण करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार एवं आवागमन सुगम बनाने के लिए बीआरओ के द्वारा किए जा रहे कार्यों बेहद सराहनीय है। थराली के बुसेड़ी पुल का लोकार्पण करते हुए थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने थराली विधानसभा क्षेत्र में एक साथ 3 पुलों का लोकार्पण किए जाने पर केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।


आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में 75 सेतुओं का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू के गलवान घाटी के शियोक पुल से लोकार्पण किया।इस दौरान रक्षा मंत्री ने 50 मीटर स्पान के कुलसारी,40 मीटर स्पान बुसेड़ी एवं 35 मीटर स्पान लोल्टी का भी लोकार्पण किया। यहां बुसेड़ी में रीबन काट कर दीप प्रज्वलित कर पुल का उद्घाटन करते हुए थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने क्षेत्र की जनता को एक साथ थराली विधानसभा क्षेत्र में तीन पुलों का लोकार्पण पर बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने न सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग के नारायणबगड़ सहित अन्य भूस्खलित क्षेत्रों का स्थाई उपाय खोजने का प्रयास करने की अपील की।

मौके पर बीआरओ के ब्रिगेडर राजीव श्रीवास्तव ने सेतुओ़ का लोकार्पण होने पर बीआरओ के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही इसमें लगें मजदूरों को बधाई दी। उन्होंने लोकार्पण को ऐतिहासिक बताया।इस मौके पर बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल,मेजर शिवम अवस्थी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अवसर पर नगर पंचायत थराली की ब्लाक दीपा भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, महामंत्री गिरीश चमोला, सूना वार्ड के जिपंस देवी जोशी,सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, केदार पंत,प्रधुमन शाह, विनोद भाकुनी,प्रदीप जोशी, जगदीश जोशी, दिगपाल नेगी के साथ ही बीआरओ के जेई भंवर सिंह,आरसी सेमवाल,राम आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।
उधर कुलसारी सेतु का पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल लोकार्पण किया। जबकि लोल्टी का थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी के लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!