राजनीति

धामी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने लिया जनकल्याण का संकल्प

 

गोपेश्वर , 16 सितम्बर।प्रदेश के  युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 48वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से कर्णप्रयाग विकासखंड सभागार में मनाया। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई।

इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का सृजन कर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। आज का दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

 

इतना ही नहीं हमारी सरकार का संकल्प है कि भय मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार संकल्पबद्ध सरकार और हर समस्या का निस्तारण करने वाली सरकार है। सरकार ने निर्णय लिया है कि जनपद चमोली के दो स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करते हुए बीमार व्यक्तियों का डायलॉग से कर्णप्रयाग तथा जिला मुख्यालय गोपेश्वर में होगा। इतना ही नहीं डायलिसिस करने वाले मरीजों को घर से लाने और ले जाने के लिए वाहन व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को ड्रेस एवं किताबों के लिए दी जाने वाली धनराशि को सीधे खातों में दिया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार की संभावनाएं खत्म हो जाएं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उत्तराखंड सरकार ने सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाया है। इसके तहत हमारे छात्र छात्राओं को भविष्य में कक्षा आठ के बाद व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा जो कि भविष्य में रोजगार परक शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही सरकार ने निर्णय लिया है कि चारधाम यात्रा काल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सकों के लिए चारधाम कैडर व्यवस्था बना कर डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, कर्णप्रयाग प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!