क्षेत्रीय समाचार

अभिभावक शिक्षक संघ के चुनाव में दिलवर सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने

–गौचर से दिगपाल गुसाईं –
रा बा इ गौचर के अभिभावक शिक्षक संघ के चुनाव में एक बार पुनः दिलवर सिंह चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिया गया।

शनिवार को विद्यालय की प्रधानाचार्या डा सुमन ध्यानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ का चुनाव किया गया। बैठक में सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी भंग की गई। इसके पश्चात हुए अभिभावक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में दिलवर सिंह चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डा सुमन ध्यानी को पदेन उपाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार अंजू को निर्विरोध सचिव बनाया गया।
सह सचिव पद पर श्रीमती अनुसूया सोनियाल को चुना गया। इसी प्रकार विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर अनीता चौहान को सर्वसम्मति से चुना गया।

इससे पूर्व बैठक में इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान, गणित, रिक्त पदों को भरने।विद्यालय का कोटिकरण दुर्गम श्रेणी में रखे जाने आदि प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!