Front Page

निगोल नदी में बड़े पैमाने पर अवैध मत्स्य आखेट के बाद नदी में वन कर्मी तैनात

पोखरी, 16 जनवरी (राणा)। निगोमती (निगोल) नदी में शरारती तत्वों द्धारा ब्लीचिंग पाउडर से मछलियों का शिकार किये जाने की शिकायत मिलने पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी ने नदी में निगरानी हेतू वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी गयी है।

वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी ने बताया कि निगोमती नदी में कुछ शरारती तत्वों के द्धारा ब्लीचिग पाउडर के माध्यम से मछलियों के शिकार किये जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने इन शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिये निगोमती नदी के दोनों तरफ वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी है,जो लगातार नदी के दोनों किनारे गश्त कर रही है तथा शरारती तत्वों पर निगरानी रखें हुये है।

शरारती तत्वों की पहिचान हेतू लगातार प्रयास जारी हैं। शरारती तत्वों की पहिचान होने पर वन्य जीव अधिनियम के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!