आपदा/दुर्घटना

पैनगढ़ गांव के 23 भूस्खलन पीड़ित परिवारों को पुनर्वास के लिए मिले 97.75 लाख

-रिपोर्ट हरेंद्र बिष्ट –

थराली, 28 जुलाई।विकासखंड थराली के अंतर्गत भूस्खलन पीड़ित पैनगढ़ गांव के 23 विस्थापित परिवारों के लिए राज्य सरकार ने 97 लाख पिचहतर हजार रुपए एक मुश्त जारी करते हुए नियमों के पीड़ितों को भवन निर्माण, गौशाला निर्माण के निर्देश दिए हैं।23 पीड़ित परिवारों को धनराशि जारी होने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री व जिलें के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया है। जबकि क्षेत्रीय जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

पिछले वर्षों 21-22 अक्टूबर की देर पैनगढ़ गांव के रूपतोली तोक में हुए भूस्खलन के कारण एक ही परिवार की दो महिलाओं एवं दो पुरूषों की मकान के ऊपर गिरे बोल्डरों के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि अन्य गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र बसाने के प्रयास तेज कर दिए गए थे।अब सरकार ने इस गांव को रहने के लिए सुरक्षित नही मानते हुए इस गांव के 23 परिवारों को प्रति परिवार 4 लाख रुपए, गौशाला निर्माण हेतु प्रति परिवार 15 हजार एवं विस्थापन भत्ता 10 हजार रुपए स्वीकृत दिए जाने के आदेश सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने जारी किए हैं।इस स्वीकृति पर थराली के विधायक ने मुख्यमंत्री एवं प्रभारी जिला मंत्री का आभार व्यक्त किया है। जबकि थराली भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, थराली प्रमुख कविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी आदि ने विस्थापितों के कम समयावधि में धनराशि जारी करवाने के प्रयासों पर विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पीड़ितों का भविष्य सुरक्षित हो सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!