कश्मीर के अंतिम गॉव सर्बल के अब्दुल अजीज *रैना* ने बताये सरहद और संस्कृति के राज
कश्मीर के सीमांत और खूबसूरत अंतिम गांव सर्बल (Sarbal) से लेखक और पत्रकार जयसिंह रावत की एक खास ग्राउंड रिपोर्ट! इस विशेष साक्षात्कार में गांव के प्रमुख नागरिक अब्दुल अजीज रैना से बातचीत की गई। अजीज साहब ने सर्बल गांव के जीवन, वहां की चुनौतियों और इस सीमांत क्षेत्र की अनूठी जीवनशैली पर रोशनी डाली।
साथ ही, उन्होंने कश्मीरी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प बात साझा की—कश्मीर में पारंपरिक रूप से ‘रैना’ सरनेम पंडितों का होता है, लेकिन उनका परिवार कई पीढ़ियों से मुस्लिम परंपराओं का पालन कर रहा है। कश्मीर के भाईचारे, इतिहास और अंतिम गांव की जीवंतता को समझने के लिए यह पूरा इंटरव्यू जरूर देखें!



