Front Page

ITBP ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया

देहरादून, 16  सितम्बर।  उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून के  सीमाद्वार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस  (ITBP ) ने भी  भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में  प्रायोजित  संकल्प दिवस मनाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ’संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं।  अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश गड़िया, आईजी आई.टी.बी.पी श्री नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विद्यालय के बच्चे  मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!