अलकनन्दा के तट पर सुनील चमोली को दी अंतिम अश्रु पूरित विदाई

Spread the love

गौचर से दिगपाल गुसाईं
विकास खंड पोखरी के बमोथ गांव निवासी, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव 40 वर्षीय सुनील चमोली की शुक्रवार को गमगीन माहौल में पैतृक घाट पर अंतेष्टी कर दी गई है। उनकी चिता को उनके बड़े भाई शुभाष चमोला ने मुखाग्नि दी।
सुनील चमोली की गत दिवस देहरादून में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। वे अपने पीछे एक तीन वर्षीय बालक,जवान पत्नी, वृद्ध माता पिता को छोड़ गए हैं। वृहस्पतिवार देर शाम उनके शव को जैसे ही उनके पैतृक स्थान बमोथ लाया गया तो गांव ही नहीं क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया था।उनके माता पिता व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। किसी तरह से ग्रामीणों व नाते रिश्तेदारों ने उन्हें ढांढस बंधाया। शुक्रवार सुबह जैसे ही उनकी अर्थी को अंतेष्टी को ले जाए जाने लगा तो सबकी आंखें छलछला गई।
इस अवसर बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी, यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, राजा चौहान, सुखदेव चौहान,महेश खंडूड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौचर सुनील पंवार,, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, पूर्व प्रधान एलपी लखेड़ा, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत,पुष्कर सिंह नेगी, सुधीर नेगी, शुभाश गैरोला, अरविंद चौहान, जगदीश भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष कर्णप्रयाग बीरेंद्र मिंगवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष गौचर राकेश लिंगवाल, अर्जुन नेगी, विपुल नेगी, विभांशु बरत्वाल, कैलाश रावत,जय नेगी, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!