Front Page

चमोली की नंदानगर तहसील के कानूनगो पुरुषोत्तम गुसाईं का आकस्मिक निधन

गोपेश्वर, 29 सितम्बर (उ हि)।नंदानगर (घाट) तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम गुसाईं का आकस्मिक निधन हो गया है। इस घटना से घाट तहसील सहित यहां जिला मुख्यालय गोपेश्वर में राजस्व विभाग में शोक छा गया है।

कल मंगलवार को अचानक पुरुषोत्तम गुसाईं का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाये। यहां करीब 10 घंटे तक उनका उपचार करने के बाद देर सांय डाक्टरों ने उन्हें बेस चिकित्सालय श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया। श्रीनगर में आज सुबह करीब पौने पांच बजे उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर जहां गुसाईं के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे जिले के राजस्व विभाग में शोक छा गया है।
57 वर्षीय कानूनो गुसाईं का पैतृक गांव भी इसी जिले दशोली विकासखंड के अंतर्गत सोनला बछेर में
है। परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर घर लौट आए हैं। गुरुवार को मैठाणा स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कानूनगो गुसाईं के आकस्मिक निधन पर घाट की क्षेत्र प्रमुख भारती फर्स्वाण, कांग्रेस नेता सुखवीर सिंह रोतैला, सुरेंद्र सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट, चमोली के उपजिलाधिकारी अभिनव शाह, तहसीलदार धीरज राणा, घाट तहसील के नायब तहसीलदार राकेश देवली, पटवारी मोहन लाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र रावत आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!