क्षेत्रीय समाचार

अलकनंदा के तट पर हुआ ITBP के दिवंगत उप निरीक्षक भीमसिंह का अंतिम संस्कार

गौचर, 29 जून (गुसाईं)। विकास खंड कर्णप्रयाग के झिरकोटी स्यालता निवासी आइ टी वी पी के उप निरीक्षक भीम सिंह नेगी का शनिवार को सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट अलकनंदा नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके पुत्र गौरव नेगी सहित पारिवारिक जनों ने मुखाग्नि दी।

भीम सिंह नेगी आईटीबीपी की 42 वीं वाहिनी राजस्थान में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। स्वास्थ्य खराब होने पर उनका पिछले एक माह से आईटीबीपी के फरीदाबाद अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान 27 जून को अंतिम सांस ली।

सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को 42 वीं वाहिनी आईटीबीपी राजस्थान के इंस्पेक्टर दयाल चंद जोशी, इंस्पेक्टर योगेश्वर सिंह, इंस्पेक्टर बलवीर सिंह गत दिवस देर शाम आई टी वी पी की 8 वीं वाहिनी गौचर लेकर आए। जहां से शनिवार को 9 बजे के आसपास वाहनी के जवान उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके गांव स्यालता चट्टवापीपल ले गए।

पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचते ही मृतक की पत्नी उर्मिला नेगी सहित उनके परिजनों व गांव वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक भीम सिंह के माता पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। भीम सिंह नेगी अपने चारों भाइयों में सबसे छोटे थे। तीनों बढ़े भाइयों की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

वे अपने पीछे पत्नी व पुत्र को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। आईटीबीपी के इंस्पेक्टर दयाल चंद जोशी ने बताया कि उप निरीक्षक भीम सिंह नेगी पिछले एक माह से अस्वस्थ थे। उनका उपचार आईटीबीपी फरीदाबाद अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने 27 जून को अंतिम सांस ली।

इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों के साथ कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, पंडित प्रदीप लखेड़ा , शिव चरण बिष्ट, प्रकाश रावत, संजय बिष्ट सहित गांवों के लोग ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!