गंगोत्री मार्ग पर यातायात के लिए नयी समय सारिणी जारी
उत्तरकाशी, 21 नवंबर । रतूड़ीसेरा एवं बंदरकोट में भूस्खलन का स्थिरीकरण कार्य जारी होने के कारण गंगोत्री मार्ग पर यातायात के लिए प्रशासन द्वारा नयी समयसारिणी जारी की गयी है।
जिला प्रशासन की विग्यप्ति के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र किमी. 108 रतूड़ीसेरा एवं किमी. 106 बंदरकोट में भूस्खलन का स्थिरीकरण और ढलान संरक्षण का कार्य होने के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों ओर वाहनों की सुगम ओर सुरक्षित आवाजाही के लिए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यातायात को बंद रखने और खोलने हेतु गत दिवस निर्गत आदेश को संशोधित करते हुए अब प्रातः 10ः30 बजे से अपराहन 12ः30 बजे तक, अपराहन 01ः30 बजे से अपराहन 03ः30 तक , रात्रि 10ः30 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक यातायात बंद रखने का समय निर्धारित किया है। संशोधित समयसारिणी के अनुसार इन दोनों स्थानों पर प्रातः 06ः00 बजे से प्रातः 10ः30 बजे तक, अपराहन 12ः30 बजे से अपराहन 01ः30 बजे तक, अपराहन 03ः30 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक यातायात को खुला रखा जाएगा।