राजनीति

नव नियुक्त चमोली जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश नेगी का पिंडर घाटी भ्रमण पर देवाल में जबरदस्त स्वागत

–थराली से हरेंद्र बिष्ट —

चमोली जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश नेगी ने पिंडर घाटी में परिचयात्मक भ्रमण कर थराली, देवाल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के टिप्स दिए। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का फूलमालाओं के साथ स्वागत जुलूस निकाल कर भव्य स्वागत किया।

सोमवार को जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी पिंडर घाटी के भ्रमण पर रहे।इस दौरान थराली व देवाल में अध्यक्ष के पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकाल कर उनका स्वागत किया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ सत्ता के सामने जनता के मुद्दों को रखने की जरूरत है। और आमजन के बीच मे जाकर कांग्रेस सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के मुद्दों पर जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुएं कहा कि भाजपा सरकार से आमजन परेशान है। लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लचर अर्थव्यवस्था, महिला उत्पीडन के चलते जनता त्रस्त हैं। जिससे जनता की निगाहें कांग्रेस की ओर पुनः स्थापित होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए वें कड़ी मेहनत करेंगे इसके लिए सभी नऐ पुराने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने का वें प्रयास करेंगे। मेहनती कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा।

इस अवसर पर थराली में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,प्रीतम सिंह रावत, गिरीश कंडवाल, संदीप पटवाल,चरण सिंह रावत, हरीश जोशी,प्रधुमन सिंह रावत, उमेश पुरोहित,विजेंद्र रावत, गजेन्द्र रावत, जितेंद्र रावत,प्रेम बिष्ट,राजू नेगी,नवनीत रावत,कलम भंडारी, गैरसैंण कांग्रेस इकाई की महिला जिलाध्यक्ष गोदंबरी रावत, शंकुतला देवी, पुष्पा देवी,मेहरोज जहां आदि ने विचार व्यक्त किए।

देवाल में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कमल गड़िया, देवाल के पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, उर्मिला बिष्ट, पूर्व जेष्ठ प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन रावत, महावीर बिष्ट, गोविंद पांगती,पुष्पा नेगी,धर्म सिंह कोटेड़ी,दिलमणी जोशी, गजेन्द्र रावत,भुपाल सिंह गड़िया, मनोज कुमार, कंचन बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।
————-
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में देवाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में गत दिनों कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी के एक तालाब में चार किशोरों की रहस्यमयी तरीके से डूब कर हुई दर्दनांक मौत पर चारों किशोरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!