खेल/मनोरंजन

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘कोंचेर्टो’ विषय पर निकोलस हाॅफलैण्ड ने दिया वीडियो लेक्चर

 

देहरादून, 30 नवंबर। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से संस्थान के सभागार में गुरूवार को पाश्चात्य एवं हिन्दुस्तानी संगीत के जानकार श्री निकोलस हाॅफलैण्ड द्वारा अपराह्न 4:00 बजे ‘कोंचेर्टो’ क्या है ? इस विषय पर एक महत्वपूर्ण वीडियोलेक्चर दिया गया। दरअसल ‘कोंचेर्टो’ से सम्बंधित जानकारी हासिल करने की दृष्टि से यह लेक्चर अपने में विशिष्ट था।


निकोलस ने कहा कि इसमें तीन मुख्य मूवमेंट्स होते हैं तीव्र , फिर मद्धम फिर तीव्र । कई कोंचेट्रो संगीतकार सहित एक संगीतकार बाख का उदाहरण देते हुए बताया कि ये पश्चिमी संगीत इतिहास के महान व प्रभावशाली संगीतकारों में से एक थे। उनके संगीत से रूबरू कराते हुए उन्होंने जानकारी दी कि बाख ने संगीत प्रेमियों व संगीतकारों को गहराई से प्रभावित कर, कोंचेट्रो को उच्च स्तर पर उत्कृष्टता और पूर्णता तक पहुंचाया। इस संगीत की गुणवत्ता के कारण, पेशेवर संगीतकार उन्हें महान पश्चिमी संगीतकारों में से एक मानते हैं।

उन्होंने सदियों से चले आ रहे इस तरह के नए और बेहतरीन संगीत समारोहों को जानने, समझने और उसका आनंद लेने की एक विशिष्ट विधा बताया।

अपने व्याख्यान के माध्यम से उन्होंने कोंचेट्रो के विविध रूपों को वीडियो क्लिप के माध्यम से बेहतरीन तरीक़े से प्रस्तुत कर उसकी खासियतों व रूपों के बारे में उपस्थित कोगों सहज रूप से जानकारी देने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि दून पुस्तकालय एवम शोध केंद्र द्वारा समय-समय पर गीत-संगीत की तमाम विषयों और उनकी विविध श्रेणियों से रू-ब-रू कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।
आज के कार्यक्रम के दौरान रामचरण जुयाल, चंद्रशेखर तिवारी, बिजू नेगी, जगदीश बाबला, विनोद सकलानी, सुंदर सिंह बिष्ट, देव मिश्रा, नैंसी रावत, विजय बहादुर, शिव जोशी ,एस के रावत,डॉ.मनोज पँजानी सहित संगीत और कला में रूचि रखने वाले प्रबुद्वजन, पुस्तकालय के युवा पाठक, साहित्यकार व अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!