पर्यावरण

चेपड़ो में नमामि गंगे परियोजना के तहत फलदार वृक्षों का रोपण किया

–थराली से हरेंद्र बिष्ट–
शहीद भवानी दत्त जोशी स्मारक इंटर कालेज चेपड़ो में नमामि गंगे परियोजना के तहत कालेज परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं विकास का संकल्प लिया गया।


इंटर कालेज चेपड़ो में मध्य पिंडर रेंज थराली के सहयोग कालेज के प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह गड़िया की अध्यक्षता में परिसर में आडू,खुमानी, नाशपाती,पोलम,संतरा,कागजी नींबू आदि फलदार पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य के अलावा थराली रेंज के वन दरोगा कंचन सिंह बिष्ट ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण को जरूरी बताते हुए कहा कि पौधारोपण मे अधिकाधिक फलदार पौधों का रोपण किया जाता है तो इस का लाभ पर्यावरण संरक्षण के साथ ही किसानों को अधिक मिलेगा, फलदार पौधों पर फल लगने पर तमाम जंगली जानवरों को आसानी के साथ भोजन मिलेगा तों वें किसानों की खेती को कम नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने रोपित पौधों के संरक्षण एवं विकास पर भी बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!