Front Page

रिखणीखाल विकास समिति के वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरों पर

देहरादून, 5 जनवरी (प्रभूपाल)।आगामी 8 जनवरी को देहरादून में आयोजित होने जा रहे रिखणीखाल विकास समिति के वार्षिकोत्सव समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमो  की रिहर्सल (अभ्यास) की तैयारियाँ जोरों पर  चल रही हैँ।

रिखणीखाल विकास समिति का वार्षिकोत्सव समारोह 08 जनवरी रविवार प्रातः 10:30बजे से जे पी प्लाजा,कारगी चौक देहरादून में होने  जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम में  त्रिवेन्द्र सिंह रावत  पूर्व मुख्य मंत्री,सुनील उनियाल गामा महापौर नगर निगम देहरादून,महन्त दिलीप सिंह रावत विधायक लैंसडौन,विपिन चन्द्र घिल्डियाल सूचना आयुक्त उत्तराखंड ,रघुवीर सिंह बिष्ट अध्यक्ष हिल डेवलपमेंट मिशन, अनुकृति गुसाई रावत, अध्यक्षा महिला उत्थान एवं बाल विकास संस्थान व समाज सेविका,नीरज पन्त प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा शामिल होंगे।

आज जे पी प्लाजा के एक स्थान में कार्यक्रम में होने वाले गढ़वाली गीत थडिया,चौफला आदि का रिहर्सल चला।कार्यक्रम के लिए म्यूजिशियन भी उम्दा दर्जे के बुलाये गये हैं।शिशुपाल सिंह रावत,योगेन्द्र सिंह नेगी,रूप सिंह रावत आदि लगातार अच्छा से अच्छा कार्यक्रम बनाने को प्रयासरत हैं।

पुष्पा रावत ,डबराड ,सर्वेश्वरी थपलियाल,श्रुतिकृति बिष्ट व ग्राम कठूड,बराई,वल्सा आदि गाँवो की महिलाए रात दिन एक किये हुए हैं।सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।अतिथियो को भी निमंत्रण दिये जा चुके हैं।सभी ने आने की सूचना भेजी है एवं सहयोग भी करने को आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!