Front Page

आई. टी. बी.पी. की 8 वीं वाहिनी ने आयोजित की रन फॉर यूनिटी

–ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट —

गौचर / चमोली, 31 अक्टूबर।आई. टी. बी.पी. की 8 वीं वाहिनी गौचर में हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन। कमान्डेंट हफीजुल्लाह सिद्धिकी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं सतर्कता जागरूकता की शपथ।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8 वीं वाहिनी गौचर में सेनानी हफीजुल्लाह सिद्धिकी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में वाहिनी के अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों, हिमवीरों एवं हिमवीरांगनाओं, केन्द्रीय विद्यालय गौचर के अध्यापकों सहित 60 छात्र छात्राओं और वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


इस मौके पर वाहिनी परिसर से ग्राम नगरासू तक 10 किमी की रन फॉर यूनिटी में देश की एकता अखंडता को बनाये रखने का संदेश दिया गया। कमान्डेंट ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं तथा उन्हें आपस में एकता के साथ मिल जुल कर देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देना है। इस मौके पर कमान्डेंट द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शपथ दिलाई गई और कहा कि किसी भी प्रकार की रिश्वत नहीं लिया जाय और न दिया जाए। कहा कि जिस प्रकार परिवार में सभी सदस्य एक साथ मिलजुल कर रहते हैं तब वह अपना अच्छे से विकास करते हैं।

इसी प्रकार देश के सभी नागरिकों को एकता के साथ रहना चाहिऐ। ताकि भारत को विकासशील देश से विकसित देश बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर साल 31 अक्टूबर को भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न धर्म, क्षेत्र संस्कृति, परंपरा, नस्ल,जाति, रंग और पंथ के लोग एक साथ रहते हैं। इसलिऐ राष्ट्रीय एकीकरण बहुत जरूरी है।
वाहिनी के कमान्डेंट सिद्धिकी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाल कर नागरिकों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने एवं एकता के साथ रहने के लिऐ प्रेरित किया गया। ताकि भारत को विकसित देश बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!