Front Page

किशोर के रहस्यमय ढंग से गायब होने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

-थराली से हरेंद्र बिष्ट –

नगर पंचायत थराली के अंतर्गत कोटड़ीप नामक स्थान से रविवार की प्रात: को एक किशोर के रहस्यमयी तरीके से लापता होने के कारण किशोर के परिजनों के साथ ही पुलिस,प्रशासन हड़कंप मचा हुआ है

परिजनों एवं पुलिस के द्वारा पिछले 36 घंटों से हर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद भी किशोर का कुछ भी पता नही लग पा रहा हैं।
थराली थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि रविवार की प्रात: करीब 6 बजे थराली के कोटड़ीप से 15 वर्षीय किशोर आयुष पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट बिना घरवालों के बताए लापता हो गया है। परिजनों के द्वारा घंटों खोजबीन के बाद जब किशोर का पता नही चला तो उन्होंने थराली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के द्वारा परिजनों एवं आसपास के लोगों के सहयोग से उसके नाते-रिश्तेदारों के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश की गई किंतु लापता का कोई भी सुराग अब तक नही मिल पाया है। पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हैं। पुलिस ने लापता किशोर का फोटो जारी करते हुए लोगों से खोजबीन में सहयोग की अपील की है। प्रभारी निरीक्षक राणा ने बताया कि पुलिस के द्वारा जिले के अन्य थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी लापता की सूचना दी हैं।जाकि युवक की खोजबीन में तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!