व्यापारी का हृदय गति रुक जाने से निधन

Spread the love

गौचर, 30 अक्टूबर( गुसाईं )। रविवार सुबह पालिका क्षेत्र गौचर के एक व्यापारी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है उसकी उम्र 49 साल बताई जा रही है।

जनपद रूद्रप्रयाग के कोदिमा निवासी सुदर्शन सिंह नेगी ने वर्षों पहले गौचर में मकान बनाकर रह रहे थे। पिछले कुछ सालों से वह अपनी ही मकान पर एक छोटी सी दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा थे। उनकी दो पुत्रियां हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह हृदय गति रुक जाने से उसकी मृत्यु हो गई है।घोलतीर के समीप उनके पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई है। उनके निधन पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, संदीप नेगी, सुनील पंवार आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!