Front Page

स्यानाचट्टी भूस्खलन: डीएम प्रशांत आर्य के एक्शन के बाद बना वैकल्पिक रास्ता, वाहनों का रेस्क्यू शुरू

उत्तरकाशी, 11 जुलाई। यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास भारी भूस्खलन के कारण मुख्य मार्ग अवरुद्ध और क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते कई वाहनों को रास्ते में ही रोक दिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करते हुए तत्काल वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करने और फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित निकालने के सख्त निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन और संबंधित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वैकल्पिक मार्ग को वाहनों के चलने योग्य बना दिया है। वैकल्पिक मार्ग से अब फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित रूप से निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!