Front Page

कच्चे अतिक्रमण तो तोड़ दिये लेकिन क्या थराली नगर पंचायत पक्के अवैध निर्माण भी तोड़ पायेगी??

–थराली से हरेंद्र बिष्ट–

तो क्या अब नगर पंचायत थराली के बाद लोनिवि थराली की सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर व्यवसायिक उपयोग के लिए बनाए गए पक्के मकानों को ध्वस्थ करने में नगर पंचायत, लोनिवि, पुलिस प्रशासन सफल हो पाएगा।

पिछले दो दिनों के अंदर पुलिस प्रशासन के सहयोग से जिस तरह से नगर पंचायत थराली के द्वारा मस्जिद मार्केट में अवैध रूप से बनाएं गए सात टिन शेड़ो को तोड़ गया उससे अतिक्रमणकारियों में दहशियत छाने लगी है। किंतु विभाग एवं प्रशासन पक्के निर्माणों को कितना हटा पाएगा इसका पता तो आगामी 10 जनवरी को ही लग पाएगा।

दरअसल पिछले एक दशक से थराली-देवाल-मंदोली-वांण राजमार्ग पर जिस तेजी के साथ यातायात का दबाव बढ़ा हैं,उसी तेजी के साथ क्षेत्र के सभी प्रमुख कस्बों में राजमार्ग की चौड़ाई लगातार घटती जा रही हैं।जिस कारण सामन्य यातायात संचालन में कठिनाई सामने आ रही हैं। लोनिवि थराली एवं प्रशासन की लापरवाही के चलते अतिक्रमणकारियों ने तेजी के साथ सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जा कर सड़क पर ही मकाने बना डाले हैं। अवैध निर्माण अब भी बिना किसी खौफ के जारी है।

——–
*अतिक्रमण हटाओ अभियान का हुआ श्रीगणेश

बीते गुरुवार एवं शुक्रवार को थराली नगर के पुल पार नगर पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से बनाएं गए 7 टिनशेड़ो को जिस तरह से नगर पंचायत ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हटाया हैं उसी पूरी पिंडर घाटी में सड़कों पर किए गए एवं किए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का श्रीगणेश माना जा रहा हैं।


——
*थराली-वांण राजमार्ग के प्रमुख अतिक्रमण स्थल*

थराली,चेपड़ो,नंदकेसरी,पूर्णा,देवाल,इच्छोली,हाटकल्याणी,उलंग्रा,कांडे,ल्वाणी,मंदोली, लोहाजंग,वांण आदि कस्बों में अवैध अतिक्रमण के कारण राजमार्ग की चौड़ाई लगातार घटती जा रही हैं।कई प्रमुख कस्बों में आज से एक दशक पहले जहां पर दो बड़े-बड़े वाहन आसानी के आ-जा सकते थे अतिक्रमण के चलते आज उन स्थानों पर एक बड़ा एवं एक छोटा वाहन भी आस पास नही हों पा रहे हैं।
———-
*10 जनवरी से अवैध अतिक्रमण पर लोनिवि थराली के गर्ज सकते हैं बुलडोजर*
थराली से वांण राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से विभाग पूरी तरह से वाकिफ हैं। निर्माण कार्य होने के दौरान अवैध अतिक्रमणकारियों को विभाग के द्वारा नोटिस दिए जाते रहते हैं, किंतु अतिक्रमणकारियों के द्वारा इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।जिस पर अब विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। पहले चरण में थराली नगर क्षेत्र के पुल पार से ग्वालदम तिराहे तक अवैध रूप से राजमार्ग के दोनों ओर के 48 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 9 जनवरी तक अपना मलुवा हटाने को कहा गया हैं। अगर तय सीमा तक वें अपना मलुवा नही हटाते हैं तो 10 जनवरी को पुलिस प्रशासक के सहयोग से अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाएं जाएंगे।थराली से वांण तक राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही हैं।
अजय काला
अधिशासी अभियंता
लोनिवि थराली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!