भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों में भरा जोश

Spread the love

गोपेश्वर, 23 मई (उहि)।
चौबीस घंटे सातों दिन सक्रिय रहने वाली भाजपा न सिर्फ अपने कार्यकर्ताओ को जोड़े  रखती है बल्कि पदाधिकारियों को भी हर समय सक्रिय रखती है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने जनपद चमोली प्रवास व भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यालय गोपेश्वर मे किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर किसान मोर्चा को गाँव स्तर तक मजबूत करने के सुझाव दिए।
चौहान ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव – गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुनें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करें, ताकि गांव के आम आदमी को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी, गढवाल संयोजक पवन चौधरी, प्रदेश मंत्री मनवीर सिंह, यात्रा संयोजक प्रमोद रतूड़ी, सहसंयोजक सचिन झबरेड़ा, प्रदीप नौटियाल, गगन कांडपाल, जिला महामंत्री विरेन्द्र कठैत, देवसिंह नेगी, हयात सिंह फर्स्वाण सहित मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी ने की जबकि संचालन महामंत्री सुरेंद्र खत्री ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से पदाधिकारियों से सन्वाद कर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। प. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिधान्त के अनुरूप कतार के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर सभी वक्ताओं ने जोर् दिया और सन्कल्प लिया गया कि किसान मोर्चा को गॉन्व गान्व तक मजबूत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!