राजनीति

गोपेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए कांग्रेस के नरेंद्र लाल ने किया नामांकन: राजू भंडारी ने दिखाया दमखम

गोपेश्वर, 27 मई  (उहि)। नगरपालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र लाल भारती ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट आदि के नेतृत्व में जुलूस निकाला कर शक्ति प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पार्टी की ओर से नरेंद्र भारती ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया हैं। इससे पहले कांग्रेसियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक जुलूस भी निकाला जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा दमखम दिखाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार,नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी अरविंद नेगी,सुदर्शन शाह,प्रदेश सचिव ओमप्रकाश,युद्धवीर बरत्वाल, पूर्व जिला महामंत्री मनीष नेगी, जिला उपाध्यक्ष दीवानसिह बिष्ट,धीरेन्द्र गरोडिया, जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र फर्स्वाण, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी,कार्यकारी जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिलाध्यक्ष यूथ संदीप भंडारी, विधानसभा ‌अध्यक्ष यूथ योगेन्द्र बिष्ट, जिला सचिव संदीप झिंक्वाण, सेवानिवृत्त कर्मचारी महामंत्री राजेंद्र सिंह रावत, विक्रम नेगी, जिलाध्यक्ष विधि भरतसिंह रावत , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित,नगर पार्षद लीला रावत,ऊषा फर्स्वाण,उमेश सती,राजेंद्र लाल, सेवादल महिला जिला उपाध्यक्ष उमा थपलियाल,सेवादल महिला महामंत्री अंजू राणा, राजेंद्र सिंह ,मधु टम्टा,व्यापार प्रकोष्ठ महामंत्री पुष्कर सूरी, मनमोहन ओली,आई टी जिला महामंत्री अनंत पाल,रोहित कुमार,अनुजाति जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल नगर महिला अध्यक्ष मंजू फर्स्वाण, दुर्गा देवी,पद्मा देवी, प्रताप लाल, धर्मा देवी , सारिका देवी व प्रीती नेगी, अन्नू भंडारी, प्रकाश नेगी, जगत लाल, नगर पार्षद वीणा देवी आदि  शामिल  रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!