फिर पनप रहा चक्रवाती तूफान, 12 राज्यों में अलर्ट जारी
नई दिल्ली। बारिश के चलते देशभर के कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं अब मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान की स्थिति बनी हुई, जिसके चलते कुल 12 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना में अगले तीन दिन लोगों को बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। उत्तर-भारत में पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से अधिक बना हुआ है। गंगा नदी भी इस वक्त उफान पर है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।