राजनीति

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हज़ार किमी पार किये : उत्तराखंड के कई युवा चल रहे हैं साथ

देहरादून,20  अक्टूबर (उ  हि )। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1025 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुकी है।

उत्तराखण्ड राज्य से राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक, मोहित उनियाल, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति रौतेला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य  मनीष  खण्डूरी,  राजपाल बिष्ट,  अंकित शाह, इशिता सैंधा, वैभव वालिया भारत जोड़ों यात्रा में लगातार प्रारम्भ से ही  राहुल गांधी जी के साथ चल रहे हैं।

अमरजीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 7, सितम्बर 2022 से कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल व कर्नाटक के कई जिलों से होते हुए 42 वें दिन यात्रा आंध्रप्रदेश के कुरनूल के चागी गांव से प्रारम्भ की गई। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान देश के विभिन स्थानों से आये हुए नेतागणों एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने भी भारी संख्या में भाग लेकर भारत जोड़ों यात्रा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यात्रा में महिलायें, बृद्व, युवा सभी लोग एक साथ चलकर इस ऐतिहासिक यात्रा के गवाह बन रहे हैं।

इस ऐतिहासिक यात्रा के गवाह बने मनीष  खण्डूरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के बाद श्री राहुल गांधी जी की यह दूसरी बहुत बड़ी यात्रा है। उन्होंने कहा इस यात्रा का जगह-जगह हजारों लोग समर्थन करते हुए यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस यात्रा से देश की राजनीति में भारी परिवर्तन होना तय है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत वर्ष ’’सर्व धर्म संभाव, से ही चलेगा जिसमें अनेकों भाषा, संस्कृति एवं भेषभूषा वाले लोग निवास करते हैं यह हमारे देश की असली पहचान है।
यात्रा मंे लगातार राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले रहे मोहित उनियाल ने कहा कि इस यात्रा में लोेगों का उत्साह देखने लायक है जहॉ-तहॉ यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी एक झलक पाने के लिए युवा एवं महिलायें दौड दौडकर आ रहे हैं।

इस अवसर पर यात्रा में प्रारम्भ से श्री राहुल गांधी जी के साथ चल रहे श्री वैभव वालिया ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के साथ चलकर हम अपने आप को गौरवान्ति महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा सभी धर्मों, जाति, वर्ग व सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!