राजनीति

राहुल गांधी को सजा के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस उतरी सड़कों पर, दी गिरफ्तारियां

—uttarakhandhimalaya.in

देहरादून, 23 मार्च। गुजरात की एक अदालत द्वारा मान  हानि  के मामले में सजा सुनाये जाने के विरोध में देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रदेश भर में प्रदर्शन किए गए। प्रदेश मुख्यालय देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विधायक चकराता प्रीतम सिंह, पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात, शूरवीर सिंह सजवाण सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा 2019 में मोदी जी के उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में आज सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार करते हुए फैसला सुनाया।  दरअसल, राहुल पर मोदी उपनाम पर टिप्पणी करने के लिए आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज था। इसके मद्देनजर राहुल गांधी गुरुवार सुबह ही सूरत रवाना हो गए थे।

देहरादून में एक डेढ घण्टे चले इस प्रदर्शन के बाद जैसे ही न्यायालय का फैसला आया कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पडा और उन्होनें सड़कों पर कूच कर दिया। कूच के दौरान जगह जगह पर पुलिस द्वारा बैरेकैंडिग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे पुलिस प्रशासन की एक नही चली। कूच के दौरान राहुल गांधी संघर्ष करों हम तुम्हारे साथ हैं, जब जब जुल्मी जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा गुंज उठेगा इंकलाब के नारों से, हर जोर जुल्म की टक्कर से संघर्ष हमारा नारा हैं, विपक्ष का दमन नही सहेंगे, लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे गुजायमान रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राहुल गांधी जिंदाबाद की तख्तियां पकडी हुयी थी।

कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर आधे घंटे तक धरना देकर चक्का जाम भी किया। इस दौरान जबरन नेताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस की गाड़ी में ले जाते वक्त कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त नोकझोंक भी हुयी। सैकड़ों की तादाद में नेता एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाईन ले जाया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं सीडब्ल्यूसी के सदस्य हरीश रावत ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार का सबसे बड़ा हमला है। राहुल गांधी ने जो देश में चल रहा है जो देश की राजनीति में घटित हो रहा है उन्हीं बातों पर चर्चा की हैं। रावत ने कहा कि सूरत में दर्ज मुकदमा पुराना है परन्तु राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा की अपार सफलता से भयभीत भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक बदले की भावना से राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है और उनके ऊपर तमाम तरह के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिसको कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। रावत ने कहा कि हर मौके पर कांग्रेस का कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा रहेगा, सत्य और अहिंसा काग्रेस कार्यकर्ता के संस्कारों में है। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार इस अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम करेगी तो निश्चित रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देश में जेल भरो आंदोलन चलाएंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसी घटनाओं के लिए लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने व्यक्ति विशेष के लिए बात नहीं कही है, लेकिन जिस तरह का राजनीतिक घटनाक्रम विगत के वर्षों में इस देश में घटित हुआ है और जो देश में हो रहा है चाहे विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा को गिराने की बात हो या देश में राजनीतिक बदले की भावना से विपक्षी दल के नेताओं पर तमाम तरह के मुकदमे दर्ज हो रहे हैं ईडी और इनकम टैक्स द्वारा कांग्रेस के नेताओं को और विपक्षी नेताओं को चुन चुन कर परेशान किया जा रहा है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष श्री नवप्रभात जी ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि भारत विषमताओं का देश है, विशाल देश है और लोकतांत्रिक देश है। यहां पर संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी है। आज सरकार के खिलाफ बोलना या आरोप लगाना अपराध की श्रेणी में आ गया है। अगर कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके खिलाफ केंद्र सरकार के इशारे पर तमाम गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। नवप्रभात ने कहा कि मोदी सरकार संविधान विरोधी काम कर रही है और इस सरकार के खिलाफ हम सबको मिलकर आंदोलन करना होगा। नवप्रभात ने कहा कि इस सरकार का मुकाबला एकजुटता के साथ करना होगा और इस सरकार की जनविरोधी नीतियों को पर्दाफाश करना होगा और जनता के बीच में जाकर जिस तरह से सरकार नेताओं का उत्पीड़न कर रही है उसका भंडाफोड़ करना होगा। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, विक्रम नेगी, रवि बहादुर, वीरेन्द्र जाति, अनुपमा रावत, पूर्व काबीना मंत्री राजेन्द्र भण्डारी, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकांत धस्माना, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, अमरजीत सिंह, पूरन रावत, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी, पूर्व विधायक राजकुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर युवा कांग्रेस प्रभारी अभव्या चौहान , सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, गोदावरी थापली, महेन्द्र नेगी, धर्म सिंह पंवार, शीशपाल बिष्ट, सुनील राठी, दर्शन लाल, विशाल मौर्य, विकास नेगी, मनीष नागपाल, वीरेन्द्र पोखरियाल, जयेन्द्र रमोला, लालचंद शर्मा, राजेन्द्र शाह मानवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रांगड, राजेश चमोली, शान्ति रावत, आशा मनोरमा डोबरियाल, लक्ष्मी अग्रवाल, राकेश नेगी, पार्षद अर्जुन सोनकर, अनुप कपूर, इलियास अंसारी, संगीता गुप्ता, उर्मिला थापा, याकुब सिद्धिकि, रीता पुष्पावाण, नजमा खान,, दीप बोहरा, शशि सेमवाल, सोनिया आनन्द, पुष्पा पंवार, मनमोहन शर्मा, मंजू त्रिपाठी, सावित्री थापा, महानगर अध्यक्ष ओबीसी विभाग देहरादून मनीष वर्मा, आयुष नेहरा, अनुराधा तिवारी, मंजू, मोहन काला, दिनेश कौशल, अनुप पासी, अनिल नेगी, सोनू हसन, कमल रावत, अमन कुमार, प्रवीन शाह, सूरज क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।

कुमाऊँ मण्डल के हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में धरना प्रदर्शन किया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल विधायक सुमित हृदयेश पूर्व विधायक संजीव आर्य, हेमेश खर्कवाल, जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!