Front Page

उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश से मिले 100 करोड़

-उत्तराखंड हिमालय ब्यूरो –

देहरादून.19 सितम्बर ।    उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश  के बीच विगत में हुए समझौते के तहत उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड परिवहन निगम को 100 करोड़ की अवशेष राशि का भुगतान कर  दिया है।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ  है। इससे उत्तराखण्ड  परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!